प्रयागराज, 29 अप्रैल। हरिद्वार में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित हुई तीसरी संकल्प कप राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में मौसम विहार व मंगल विहार अकादमी कांलिंदीपुरम और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल प्रयागराज के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 29 पदक जीते,जिसमें 14 स्वर्ण, 10 रजत एवं पांच कांस्य पदक शामिल हैं।
विष्णु भगवान ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक अनुराग सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में प्रयागराज के 31 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें अनुपम कुमार चक्रवर्ती, कात्यायिनी सिंह, आस्था यादव, सक्षम दुबे, अविरल अर्पण, सरगम कुमारी, अनन्या गुर्टू, पंखुड़ी राव, सिद्धी पाण्डेय, अभिजीत पाल, तेजस्विनी चतुर्वेदी, आस्था सेन, श्रेया भारती, शालिनी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते जबकि सक्षम पाण्डेय, अयान यादव, गौरव सिंह, समृद्धि मिश्रा, सिया यादव, आयूष पाल, अर्णव राव चांदनी पाल, प्रनवी शर्मा, श्रुति चौरसिया ने रजत पदक एवं अक्षत कुमार चक्रवर्ती, मान्या, यश्वनी कुमार, शक्ति यादव व वंतिका यादव ने कांस्य पदक जीता।
उन्होंने बताया कि नकुल तिवारी टीम के कोच एवं आकाश कुशवाहा व विराट यादव मैनेजर रहे। टीम को वीबीपीएस के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश श्रीवास्तव, अतुल सिद्धार्थ, मनोज कुमार आदि ने बधाई दी है।